एंटीलिया और मनसुख हिरेन केस में आरोपी असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाझे महाराष्ट्र पुलिस ने बर्खास्त कर दिया है. मंगलवार को मुंबई पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी. हालांकि, एंटीलिया केस में नाम आने के बाद मचे बवाल के बाद ही वाझे को निलंबित कर दिया गया था और अब बर्खास्तगी की कार्रवाई भी कर दी गई है. दरअसल, कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरी कार मिलने, उसमें धमकी भरी चिट्ठी रखवाने और कार के मालिक मनसुख हिरेन की मौत के मामले में NIA ने वाझे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया था.