Anti-Acne Diet: मुहांसों की समस्या को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें 4 सुपर फूड्स

Updated : Mar 23, 2021 09:12
|
Editorji News Desk

पिंपल्स एक ऐसी समस्या है जो आज के समय में ज्‍यादातर युवा लड़के-लड़कियां में देखी जाती हैं. इन मुहांसों की वजह से चेहरे की रौनक और सुदंरता तो ख़त्म होती ही है कई बार आपका कॉन्फिडेंस भी कम होने लगता है. इस समस्या का एक सबसे बड़ा कारण है शरीर में पोषक तत्वों की कमी. इसलिए हमें अपनी डाइट में पोषण से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए. हरी सब्जियों और फलों का अधिक सेवन करना चाहिए. क्योंकि ये मुहांसों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं. पिंपल्स का एक कारण पाचन भी हो सकता है अगर पेट साफ नहीं है. तो पिंपल्स जैसी समस्या हो सकती है. लेकिन कुछ ऐसे आहार है जिन्हे अपना कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए क्या खाएं.

- फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है. स्किन को मुहांसों से छुटकारा दिलाने के लिए सेब का इस्तेमाल कर सकते हैं. सेब में पेक्टिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. पेक्टिन को मुहांसों के लिए रामबाण माना जाता है.

- मुहांसों की समस्या से निजात पाने के लिए अपनी डाइट में डेयरी प्रोड्क्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें. क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, विटामिन और फाइबर के गुण पाए जाते हैं. जो आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ मुहांसो के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं.

- अखरोट को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है. इसका सेवन करना ब्रेन के लिए भी अच्छा माना जाता है. ड्राई फ्रूट में अखरोट का नियमित सेवन करने से ये स्किन को बेदाग बनाने में मदद कर सकता है.

- शरीर को हेल्दी रखने के लिए पानी पीना बहुत आवश्यक माना है. पानी शरीर को अंदर से पोषण और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. पानी पीते रहने से चेहरे पर चमक बनी रहती है. और ये आपको मुहांसों से भी बचाने का काम करता है.

foodacnediet

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी