बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर मंगलवार को 30 साल की हो गईं हैं. जान्हवी कपूर देर रात अपनी बहन अंशुला कपूर के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए उनके घर पहुंचीं. इस दौरान उनके साथ उनकी बहन खुशी कपूर और पिता बोनी कपूर भी नज़र आएं. अंशुला ने सजावट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है साथ ही उन्होंने जान्हवी और खुशी को इस सरप्राइज के लिए धन्यवाद भी कहा.