महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार रात अपने संबोधन में बताया कि राज्य में कोरोना के हालात बेहद डरावने हैं अनियंत्रित होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अस्पतालों पर बहुत दबाव है, ऑक्सीजन और दवाओं की कमी है और हमें वो जहां से मिल रही हैं हम खरीद रहे हैं. सीएम उद्धव ने पीएम मोदी से अपील की है के वो वायुसेना की मदद से जल्दी ऑक्सीजन की सप्लाई कराएं ताकि मरीजों की जान बचाई जा सके. उद्धव बोले कि मैं लॉकडाउन नहीं लगा रहा हीं लेकिन जो नई पाबंदियां लगाई जा रही हैं वो लॉकडाउन की ही तरह हैं. आइए आपको बताते हैं कि क्या पाबंदियां लगाई गई हैं...
- बुधवार रात 8 बजे से राज्य भर में 'ब्रेक द चेन' अभियान होगा लागू
- अगले 15 दिनों तक पूरे राज्य में ट्रांसपोर्ट पर बंदी रहेगी, सिर्फ बहुत जरूरतमंदों को ही इजाजत
- बहुत जरूरी ना हो तो घर से ना निकलें, इसे जनता कर्फ्यू जैसा समझें
- जरूरी सेवाओं को छोड़ बाकी सभी सेवाएं और दफ्तर रहेंगे बंद
- कंस्ट्रक्शन बंद नहीं होगा लेकिन मजदूरों के रहने की व्यवस्था साइट पर ही हो
- रेस्टोरेंट से सिर्फ टेक अवे, बैठकर खाना मना
- गरीबों, मजदूरों, हॉकर्स, रिक्शा चालकों को दी जाएगी आर्थिक मदद
- परीक्षाओं अभी कराना सही नहीं, इसे बाद में भी करा सकते हैं
सीएम उद्धव ने कहा कि हम ना तो मरीजों की संख्या छिपा रहे हैं और ना मौतों का आंकड़ा. उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर, आइसोलेशन बेड को और बढ़ाने का काम हम तेजी से कर रहे हैं. सीएम ने नए डॉक्टरों और रिटायर हो चुके डॉक्टरों से भी साथ आकर मदद करने की अपील की. साथ ही सभी दलों से कहा कि ये समय राजनीति का नहीं है बल्कि साथ मिलकर काम करने का है.