टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो 'बिग बॉस 15'(Bigg Boss 15) में हिस्सा ले सकती हैं. अब इन सब खबरों पर अंकिता लोखंडे ने चुप्पी तोड़ी है. अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस खबर को अफवाह बताया है. अकिता ने बताया कि वो BB15 में हिस्सा नहीं लेंगी. बगैर सच्चाई जानें लोगों ने उन्हें नफरत भरे मैसेज भेज रहे थे.
अंकिता ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘यह मेरे नोटिस में आया है कि मीडिया के एक वर्ग में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस साल मैं 'बिग बॉस ' में हिस्सा लूंगी. मैं इस बात को लेकर ये बताना चाहती हूं कि सभी लोग जान लें और नोट करें कि मैं इस शो का हिस्सा नहीं बनने जा रही हूं. शो में मेरे जाने की अफवाहें आधारहीन हैं. लोग मुझे नफरत भरे मैसेज भेजने में जल्दबाजी दिखा रहे हैं, जबकि मैं उस चीज का हिस्सा भी नहीं हूं.
आपको बता दें कि हाल ही में अंकिता के 'बिग बॉस 15' में शामिल होने की खबर आई थी. इतना ही नहीं खबरें ये भी थीं कि रिया चक्रवर्ती को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है.