अनिल कपूर और सुनीता कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर (Anil Kapoor, Rhea Kapoor) की 14 अगस्त की रात करण बूलानी के साथ शादी (marriage) हो गई. मुंबई के जुहू स्थित घर में रिया अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Bulani) संग शादी की. रिया की शादी में उनकी कजिन सिस्टर्स शनाया कपूर और खुशी कपूर (Shanaya and Khushi Kapoor) ने एक साथ एंट्री मारी. शनाया जहां एक तरफ ऑरेंज लहंगे में नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ खुशी कपूर भी यैलो आउटफिट में हैं. अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर भी अपने परिवार के साथ पहुंचे. वहीं, बोनी कपूर का परिवार भी इस फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचा.
अभिनेता और रिया के कजिन अर्जुन कपूर भी यहां पूरे स्वैग में दिखे. अर्जुन नीले रंग का कुर्ता पहने और चश्मा लगाए दिखें. अब कई सितारों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. शादी समारोह से पहले रिया के पिता अनिल कपूर घर के बाहर पत्रकारों से मिलने आए और उनके बीच मिठाईयां भी बांटी.
रिया कपूर और करण बूलानी की शादी कुछ करीबी दोस्तों और परिवार वालों के बीच ही हुई. बाद में सभी लोगों को शादी की पार्टी भी दी जाएगी. शुक्रवार की शाम को अनिल कपूर के घर पर प्री- वेडिंग पार्टी का भी आयोजन किया गया था.