अंबानी के बेटे का सवाल- नेता लाखों की भीड़ के साथ रैलियां कर सकते हैं तो व्यापार क्यों नहीं?

Updated : Apr 06, 2021 23:33
|
Editorji News Desk

देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना (Covid) के मामलों को देखते हुए अलग अलग सरकारों ने सख्ती बढ़ाई है. लेकिन मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) के बेटे अनमोल अंबानी (Anmol Ambani) ने लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू (lockdown and night curfew) पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि नेता रैलियां कर रहे और एक्टर शूटिंग कर रहे, लेकिन कारोबार के लिए तमाम प्रतिबंध हैं. अनमोल अंबानी ने कहा कि जब नेता लाखों की भीड़ के साथ रैलियां कर सकते हैं, तो व्यापार क्यों नहीं किया जा सकता. अनिल अंबानी के बेटे ने ट्वीट कर कहा कि प्रोफेशनल एक्टर अपनी फिल्मों की शूटिंग कर सकते हैं. क्रिकेटर्स देर रात तक अपने खेल खेल सकते हैं. नेता भीड़ के साथ रैलियां कर सकते हैं. लेकिन आपका बिजनेस या फिर काम जरूरी नहीं है. जरूरी क्या है? हर व्यक्ति को उसका काम जरूरी है.

night curfewAnil AmbaniMaharahstraRelianceLOCKDOWNcorona virusAnmolMukesh AmbanimumbaiCOVID-19

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study