Pathankot Helicopter Crash: पंजाब के पठानकोट के पास सुबह भारतीय सेना का (Indian Army) हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, ये हेलीकॉप्टर क्रैश होते हुए सीधा रंजीत सागर डैम में जा गिरा.
न्यूज एजेंसी ANI के सेना के सूत्रों के हवाले से कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार पायलट और को पायलट सेफ हैं. Weapon system से लैस इस हेलीकॉप्टर ने पंजाब के पठानकोट से उड़ान भरी थी और रूटीन प्रैक्टिस के दौरान ये दुर्घटना का शिकार हो गया.
फिलहाल सेना के जवानों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू का काम जारी है. ये दुर्घटना मंगलवार सुबह लगभग 10.20 मिनट के आसपास हुई. इससे पहले मई के आखिर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जब मोगा में फाइटर जेट मिग 21 के क्रैश होने की खबर आई.