मुख्यमंत्री (CM) का पद छोड़ने के बाद अब सबकी नजर कैप्टन के अगले मूव पर है. ऐसी ख़बरें हैं कि अमरिंदर सिंह (Amarinder singh) आने वाले दिनों में कांग्रेस (Congress) का भी दमन छोड़ सकते हैं. अपने इस्तीफे के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अमरिंदर सिंह ने इसके संकेत भी दिए. कैप्टन बोले कि भविष्य के विकल्प खुले हुए हैं और समय आने पर फैसला लूंगा. यानी विचार वो भी कर रहे हैं लेकिन अंतिम फैसला समर्थकों के साथ मंथन कर ही लिया जाएगा.
Amarinder Singh Resigns: कैप्टन का सीएम पद से इस्तीफा, बोले- खुद को अपमानित महसूस कर रहा था
मीडिया के एक तबके में ऐसी चर्चाएं हैं कि कैप्टन बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो फिलहाल कांग्रेस में हैं लेकिन जिसको जो समझना है वो समझ सकता है.