40 साल से अमिताभ बच्चन को राखी भेजने वाली ग्वालियर की किरण बाजपेयी की आखिरकार अपने राखी भाई से मुलाकात हो ही गई. खास बात यह है कि अमिताभ भी उन्हें हर बार बधाई संदेश भेजते थे. किरण लगभग पिछले 10 साल से KBC में जाने का प्रयास कर रही थी, इस साल उनका न सिर्फ केबीसी में सिलेक्शन हो गया और बल्कि वो हॉटसीट पर बैठकर 1 करोड़ के सवाल तक भी पहुंची.