बिग बी (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट किया. आरोप है कि तस्वीर में उन्होंने दो महान शायरों के नाम से फेक शायरी पोस्ट कर दी. तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन दिया, 'शायरी बनाम शायरी.' तस्वीर में दावा किया गया कि लिखे गए दो शेर मशहूर शायर गालिब और इकबाल (Ghalib and Iqbal) के हैं.
वहीं, सच यह है कि दोनों ही शेर ना गालिब के हैं और ना ही इकबाल के. अब लोगों का कहना है कि अमिताभ बच्चन ने बिना वेरिफाई किए कहीं से यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर डाल दी. इसी वजह से वह जमकर ट्रोल (Amitabh Bachchan trolled) हो रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'अपनी टीम बदलिए प्रभु, कृपया बिना जांचें कुछ पोस्ट न करने दें. एक अन्य ने लिखा, 'आज गालिब जिंदा होते तो यह पोस्ट देखकर खुदकुशी कर लेते. वैसे आपको संसद में होना चाहिए, इस तरह की शायरी गालिब के नाम पर वहीं ठीक लगती है.
ये भी पढ़े: Gajendra Chauhan Trolled: जानिए कौन सा अवॉर्ड पाने के बाद भी ट्रोल हुए एक्टर गजेंद्र चौहान