अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बेटी श्वेता बच्चन नंदा(Shweta Bachchan Nanda) ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो मे उनके पिता और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं. बता दें कि एक साल पहले यही वीडियो अभिषेक बच्चन ने भी शेयर किया था. यह वीडियो 1981 का है. वीडियो में उन्हें मंच पर अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा का परिचय करते हुए देखा जा सकता है.
वीडियो पोस्ट करते हुए श्वेता बच्चन नंदा ने लिखा. 'हेलो, क्या आप मुझे ढूंढ रहे हैं?'
अपनी मां की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने पोस्ट पर 'वेलकम बैक' कमेंट किया और एक ताली वाली इमोजी शेयर की.