बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भविष्य की महिला क्रिकेट टीम तैयार कर दी है.चौंकिए नहीं !..बिग बी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक मजाकिया तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर पर टीम इंडिया के 13 खिलाड़ियों के नाम लिखें हैं, जो बेटी के पिता हैं. इसके साथ ही इस पर लिखा है- भविष्य की महिला क्रिकेट टीम बन रही है. अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- महेंद्र सिंह धोनी की भी बेटी है. क्या वह कप्तान बनेंगी?. बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं. बिग बी ने इसी के बाद ये मजेदार ट्वीट किया है. बहरहाल इस ट्वीट पर फैन्स ने भी काफी अच्छे रिएक्शंस दिए हैं और बेटियों को खास बताया है.