Amitabh Bachchan: फिल्म 'काला पत्थर' के 42 साल पूरे होने पर बताया- कोयला खदान में भी कर चुके हैं काम

Updated : Aug 24, 2021 21:52
|
Editorji News Desk

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की सुपरहिट फिल्म 'काला पत्थर' (Kaala Patthar) को 42 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर बिग बी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और अपनी पहली नौकरी के बारे में बताया जब वे एक कोयले की खदान में काम करते थे.

फिल्म 'काला पत्थर' के फोटो शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा 'काला पत्थर' के 42 साल... वक्त गुजर गया. इस फिल्म से जुड़े कई अनुभव मेरी खुद की जिन्दगी से जुड़े हुए हैं. जब मैं कोलकाता की एक कोयला कंपनी में काम करता था. फिल्मों में आने से पहले ये मेरी पहली नौकरी थी, सच में मैं धनबाद और आसनसोल की कोयला खदानों में काम कर रहा था.'

अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट का काफी पसंद किया जा रहा है. कुछ ही घंटों में इसे दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. बता दें अमिताभ की फिल्म काला पत्थर चासनाला माइनिंग डिजास्टर पर बनी थी. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर, राखी, नीतू सिंह और परवीन बॉबी जैसे कलाकारों ने काम किया था.

ये भी पढ़ें :Asha Bhosle के रेस्त्रां पहुंचे Tom Cruise, खाया मसालेदार चिकन टिक्का 

Big BAMITABH BACHCHAN

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब