बॅालीवुड के कई स्टार्स कोरोना संक्रमित लोगों तक हर जरूरी सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. अब बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मंगलवार को कोविड योद्धाओं को सोशल मीडिया (Social Media) पर प्रोत्साहित किया.
बिग बी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह अपने पिता दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखी गई एक मशहूर कविता के साथ लोगों का हौसला बढ़ा रहे हैं.
आप भी सुनिए अमिताभ से हरिवंश राय बच्चन की ये कविता