बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) ने एक दिन पहले कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है. ये जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी. उन्होंने ये भी बताया कि अभिषेक बच्चन को छोड़कर उनके परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है.
अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा,'मैंने आज दोपहर कोरोना वैक्सीन लगवा ली है. सब ठीक है.' इसके अलावा उन्होंने ब्लॉग में कोविड वैक्सीन लगवाने को अनुभव को विस्तार में लिखा हैं. उन्होंने लिखा, 'डन... वैक्सीन लगवा चुका हूं... सब ठीक है. अपना, परिवार और स्टाफ का कल कोविड टेस्ट करवाया था.'