बॉलीवुड के कई सितारे कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाते नजर आए हैं. इस लिस्ट में अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का नाम भी शामिल हो गया है. बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में वो वैक्सीन (2nd dose of covid 19 vaccine) लगवाते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'दूसरा भी हो गया. कोविड वाला, क्रिकेट वाला नहीं.'
हंसने वाले इमोजी के साथ उन्होंने लिखा, 'सॉरी, सॉरी यह काफी बुरा था.' हाल ही में सलमान खान ने भी कोरोना की दूसरी डोज ली थी.