मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर फिल्म 'चेहरे' (Chehre) पर फिर से कोरोना महामारी की मार पड़ी है. महामारी की सेकेंड वेब यानी दूसरी लहर की वजह से फिल्म की रिलीज़ को स्थगित कर दिया गया है. फिल्म से जुड़े हाशमी और क्रिस्टल डिसूज़ा (Krystle D'Souza) जैसे अदाकारों ने पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी. पोस्ट में लिखा है कि कोविड के बढ़ते मामलों और सिनेमा थियेटर्स को लेकर आई नई गाइडलाइन की वजह से इस फिल्म की रिलीज़ को अगली घोषणा तक टाला जा रहा है.
ये फिल्म 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी. कोविड की वजह से कई फिल्मों की तरह इस फिल्म की रिलीज़ को पहले भी टाला जा चुका है. बता दें कि इस फिल्म से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को बाहर किए जाने को लेकर विवाद बना हुआ था. हालांकि, इसके ट्रेलर में मिली रिया की झलक के बाद ये विवाद थम गया.