अमेरिकी दवा कंपनी Moderna ने जगाई HIV के इलाज की उम्मीद, दो वैक्सीन के ट्रायल का किया ऐलान

Updated : Sep 07, 2021 11:42
|
Editorji News Desk

अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना नें वैश्विक स्तर पर एड्स (HIV) की महामारी से निजात पाने में एक उम्मीद की किरण दिखाई है. हाल ही में मॉडर्ना ने एड्स की दो वैक्सीन (HIV Vaccine) के ट्रायल का ऐलान किया है. ये कोरोना वायरस की वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) की तरह mRNA पर आधारित हैं. कंपीन इस वैक्सीन के दो वर्जन का ट्रायल करेगी. पहले चरण के ट्रायल के लिए 18 से 50 साल के 56 एचआईवी निगेटिव लोगों को चुना गया है.

इस ट्रायल में चार ग्रुप होंगे. इनमें से दो ग्रुप को वैक्सीन की मिक्स डोज दी जाएगी, वहीं दूसरे दो ग्रुप को दो वैक्सीन में से कोई एक दी जाएगी. हालांकि ट्रायल शामिल होने वाले लोगों को यह पता होगा कि वे किस ग्रुप में हैं. वैक्सीन का पहले चरण का ट्रायल मई 2022 तक चलेगा, इस चरण को पूरा होने में 10 महीने का समय लग सकता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक पूरी दुनिया में एड्स से अभी तक 3 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. जबकि साल 2020 के आखीर तक दुनिया भर में 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोग HIV संक्रमण के साथ जीवन गुजार रहे हैं.

HIVModerna VaccineHIV एड्स

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?