Amazon India और IRCTC की पार्टनरशिप, यूं बुक करें कंफर्म टिकट

Updated : Oct 13, 2020 19:55
|
Editorji News Desk

अब आप Amazon.in के जरिए ट्रेन की टिकट बुक कर सकेंगे. इस सुविधा के लिए Amazon India और IRCTC के बीच साझेदारी हुई है. Amazon Pay पर ट्रेवल कैटेगरी है जिसमें फ्लाइट और बस के बाद अब ट्रेन टिकट की बुकिंग कर सकेंगे. Amazon प्लैटफार्म पर आप इस तरह टिकट बुक कर सकते हैं.

Amazon.in पर जाएं

Train Tickets के ऑप्शन पर क्लिक करें

अपनी ट्रेन का चुनाव करें

 पेमेंट सेक्शन पेज पर क्लिक करें

सही ऑफर का चुनाव करें

अपनी ट्रेन यात्रा की डिटेल्स भरें और पेमेंट करें

पेमेंट होने के बाद आपकी कंफर्म टिकट बुक हो जाएगी

Amazon से टिकट बुक करने पर आपको PNR स्टेट्स चेकिंग, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, टिकट डाउनलोडिंग, कैंसिलेशन की सुविधाएं भी मिलेंगी. Amazon Pay से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को टिकट कैंसिल होने पर फौरन रिफंड मिल जाएगा. Amazon पर आप एक बार में 6 लोगों के लिए ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे. तत्काल टिकट बुकिंग के मामले में एक ट्रांजेक्शन में 4 लोगों के लिए टिकट बुक की जा सकती है.

IRCTCAmazon IndiaTicket booking

Recommended For You