Amarinder Singh: ओलंपिक के पदकवीरों के लिए 'कुक' बने कैप्टन, खुद पकाया और परोसा डिनर

Updated : Sep 08, 2021 22:51
|
Editorji News Desk

Captain Amarinder Singh ने बुधवार को ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की. ये मुलाकात कितनी खास थी इसका अंदाजा आप इसी से लगा लीजिए कि खुद मुख्यमंत्री साहब ने खिलाड़ियों को डिनर सर्व किया. सीएम की तरफ से ये डिनर उनके चंडीगढ़ के पास स्थित सिसवन फार्म हाउस पर होस्ट किया गया. दरअसल अमरिंदर सिंह ने टोक्यो जाने से पहले ही खिलाड़ियों से ये वादा किया था कि लौट कर आने पर वो पदकवीरों के लिए अपने हाथ से डिनर तैयार करेंगे. अब उन्होंने अपना ये वादा निभा दिया.
डिनर के दौरान कैप्टन बोले कि वैसे तो वो फूडी नहीं हैं लेकिन उन्हें अपने मेहमानों के लिए कुकिंग करना पसंद है. इस से पहले उनके मीडिया एडवाइजर ने एक फोटो भी ट्वीट की थी जिसमें कैप्टन खुद कड़छी थामे खाना पकाते नजर आ रहे थे.

ये भी पढ़ें: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा बने Tata AIA के ब्रांड एम्‍बैसडर, साइन किया पहला एंडॉर्समेंट

Amarinder SinghOlympic championOlympic Medal

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या