बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) के दौरान एक-दूसरे के करीब आए जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) खुलेआम अपना प्यार जाहिर करते दिखाई दे जाते हैं. रमजान का महीना चल रहा है. ऐसे में जैस्मिन, अली गोनी के घर पहुंच गई हैं. वो उनके परिवार के साथ किचन में इफ्तार की तैयारी करती दिखाई दीं.
अली की बहन Ilham ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अली मसखरे अंदाज में किचन में खड़े काम कर रहे लोगों को ऑर्डर देते दिखाई दे रहे हैं.