ALTBalaji ने नए साल में 'गंदी बात' का छठा सीज़न रिलीज़ किया है. 'गंदी बात' का पहला सीजन 2018 में आया था. शो के सक्सेस के पीछे की वजह इसका इरॉटिक कॉन्टेंट है. इस सीज़न में दर्शकों के लिए मेकर्स सस्पेंस, थ्रिल और मर्डर मिस्ट्री भी लेकर आए हैं. शो की पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसके ट्रेलक को भी लाखों व्यूज़ मिलते हैं. इसी महीने की 16 तारीख को रिलीज़ हुए ट्रेलर को अबतक 26 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं. बता दें कि इस OTT प्लेटफॉर्म के बोल्ड कॉन्टेंट के खिलाफ कोर्ट तक का दरवाज़ा खटखटाया जा चुका है. हालांकि, ALTBalaji जिस टेस्ट का कॉन्टेंट देता आया है उसी पर कायम है.