केंद्र सरकार के खिलाफ RSS के संगठन, बुधवार को भारतीय किसान संघ का देशव्यापी प्रदर्शन

Updated : Sep 07, 2021 19:08
|
Editorji News Desk

किसानों की समस्याओं को लेकर RSS से जुड़े संगठन भारतीय किसान संघ (BKS) ने 8 सितंबर को देशव्‍यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है. BKS के महामंत्री बद्रीनाथ चौधरी ने मंगलवार को बताया कि बुधवार को हम जंतर मंतर पर सरकार के खिलाफ सुबह 11 बजे से प्रदर्शन करेंगे. साथ ही कहा कि इस देशव्यापी प्रदर्शन में हम 500 जिलों में सांकेतिक धरना देंगे, और सभी जिलों में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा. 

उन्‍होंने कहा कि हमारी मांग है कि किसानों को सही मूल्य मिले. MSP खरीद पर कानून बने और सरकार ऐसी व्यवस्था करे कि किसान को लागत मिले. बद्रीनाथ ने कहा कि जो MSP अभी दी जा रही है वो छलावा है. हमने तीनों कृषि कानूनों को स्वीकार किए थे पर हमने कहा था कि इसमें 5 संशोधन किए जाएं.

उधर RSS से जुड़े श्रमिक संगठन, भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने भी बढ़ती महंगाई के खिलाफ 9 सितंबर को देश के हर जिले में प्रदर्शन का ऐलान किया है.  

ये भी पढ़ें: Kisan in Karnal: करनाल में महापंचायत के बाद नाराज किसानों का मार्च, पुलिस ने वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल

nationwide protesprotestFarmersModi GovernmentRSS

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?