Ram Mandir: 2 करोड़ की जमीन 6 min में 18.5 करोड़ की हुई, घोटाले का आरोप

Updated : Jun 13, 2021 23:24
|
Editorji News Desk

UP में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान राज्य मंत्री रहे पवन पांडेय और आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) द्वारा खरीदी गई एक जमीन के सौदे में घोटाले (Land Scam) का आरोप लगाया है. पवन पांडेय के मुताबिक 18 मार्च 2021 को 12080 वर्ग मीटर यानि 1.208 हेक्टेयर जमीन का बैनामा और एंग्रीमेंट हुआ और इसी खरीद फरोख्त में करोड़ों रुपये का हेर-फेर किया गया. पांडेय का दावा है कि 2 करोड़ रुपये की खरीदी गई जमीन का कुछ ही मिनटों बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम 18.5 करोड़ रुपये का बिक्री एग्रीमेंट किया गया. यानी अगर पांडेय का दावा सही है तो 10 मिनट के भीतर ही 2 करोड़ रुपये में खरीदी गई जमीन 18 करोड़ रुपये में एक पार्टी से दूसरी पार्टी के पास चली गई .

पवन पांड़े की तरफ से किए गए इस दावे पर जहां विपक्ष बीजेपी सरकार को घेर रहा है वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि ये कोरा आरोप है और आरोप तो हम पर महात्मा गांधी की हत्या के बाद भी लगे हैं. राय के मुताबिक वो ऐसे आरोपों की परवाह नहीं करते लेकिन मामले को विस्तार से देखा जरूर जायेगा.

Ram Janmabhoomi movementSamajwadi partyRam MandirChampat

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?