लैक्मे फैशन वीक और फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के ज्वाइंट फैशन वीक के तीसरे दिन जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिली. ट्रेडिशमल से लेकर वेस्टर्न और वेस्ट डेनिम से डिजाइनर्स ने आउटफिट्स तैयार किये थे. तीसरे दिन डिजाइनरcoccconcraftsloom ने A Circular Story Of Peace Silk कलेक्शन पेश की. इस कलेक्शन में झारखंड के आर्ट को शोकेस किया गया. खास बात ये है कि ये कलेक्शन उन सभी चीजों से तैयार किया गया है जो बायोडिग्रडेबेल है और जिसका पर्यावरण पर भी कोई बुरा असर ना हो. इसके बाद जानवरों के हित के लिए काम करने वाली संस्था ने PEta India ने भी अपना कलेक्शन Killer Looks without Killing Animals शोकेस किया जिसका चेहरा बने एक्टर मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर. इसके अलावा लेबल Chola, Huemn, Khanijo की ओर से 'All About India' कलेक्शन पेश की गई. ये कलेक्शन भी बेहद खास रही और साथ ही इसमें मॉडल का आई मेकअप भी बेहद यूनिक था. तीसरे दिन के शो में डिजाइनर पायल प्रताप की कलेक्शन 'View with a Room. ने भी भी खूब आकर्षित किया. इस कलेक्शन में ऊन, चेक जैकेट्स और हाथ की कढ़ाई को हाईलाइट किया गया. डीप पर्पल, नेवी कलर जैसे रंग इस कलेक्शन में देखने को मिले