अलीगढ़ (Aligarh) में जहरीली शराब (poisonous liquor ) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार रात जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है.
बताया गया कि जवा इलाके के गांव दबथला के पास गुजर रही नहर में भट्टा मजदूरों ने शराब की पेटियां पड़ी देखीं और उन्हें बाहर निकालकर उनका सेवन किया. मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं. अलीगढ़ में जहरीली शराब का एक और मामला सामने आने के बाद गुरुवार को 514 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए. पुलिस महकमे में SSP के इस कदम से खलबली मची है.