उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh, Uttar Pradesh) का नाम बदलने को लेकर एक बार फिर से राजनीति शुरू हो गई है. जिला पंचायत (Zila Panchayat) की बोर्ड बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलकर 'हरिगढ़' (Harigarh) रखे जाने का प्रस्ताव पास हुआ है. अलीगढ़ में जिला पंचायत बोर्ड की हुई मीटिंग में केहरी सिंह और उमेश यादव ने अलीगढ़ का नाम बदलकर 'हरिगढ़' रखने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया. अब ये प्रस्ताव उत्तर प्रदेश शासन को भेजा गया है.
इसके साथ ही मैनपुरी का नाम भी मयन ऋषि के नाम पर रखने का प्रस्ताव जिला पंचायत में पास किया गया है. मयन ऋषि की तपोभूमि होने के चलते मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव रखा गया है.
यह भी पढ़ें: Allahabad High Court: सपा सांसद आजम खां को बड़ी राहत, अब नहीं गिरेगा जौहर यूनिवर्सिटी का गेट