आलिया भट्ट (Alia Bhatt ) ने 40 दिनों का फिटनेस चेलैंज ( 40 Days Challenge) लिया है. इसी को लेकर आलिया ने अपने फैन्स के साथ एक सेल्फी शेयर की है. जिसमें उन्होंने अपनी फिट बॉडी प्लॉन्ट (toned body) की है.
वहीं आलिया की इस सेल्फी में पर कई सितारों ने प्यार लुटाया है. आलिया की दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा - उह हुह, और साथ ही एक फायर इमोजी भी बनाई. मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट पर आग और मांसपेशियों के इमोजी बनाई है. फैंस भी आलिया की ये फोटो खूब पसंद कर रहे हैं. एक फैन ने इसपर लिखा कि, माई फिट बेबी, वहीं दूसरे ने लिखा, 'सो हॉट सो कूल.'
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म Darlings में नजर आएंगी.
ये भी पढ़ें: Ira Khan ने शेयर की तस्वीर, ब्वॉयफ्रेंड के साथ मस्ती करती दिखीं