दुनिया में सबसे पहले वैक्सीन बनाने वाले रूस में व्यापक पैमाने पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू होने को है. इसके लिए यहां अलर्ट जारी किया गया है जिसके तहत रशियन हेल्थ ऑफिसर्स ने स्पूतनिक-वी वैक्सीन लेने वालों को अगले 2 महीने तक शराब न पीने की सलाह दी है. गौरतलब है कि WHO के मुताबिक शराब पीने के मामले में रूस दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है. वहीं ब्रिटेन में वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है. लोगों को फाइजर की वैक्सीन दी जा रही है लेकिन यहां ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं जारी की गई.