बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. अक्षय कुमार सहित फिल्म की पूरी टीम ने मंगलवार यानी 3 अगस्त को दिल्ली से ट्रेलर (Bell Bottom Trailer) रिलीज किया.
फिल्म में ऐक्शन सीन्स और बेहतरीन डायलॉग फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. करीब साढ़े तीन मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि भारत का एक प्लेन हाईजैक हो जाता है और इसके बाद बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने की प्लानिंग होती है. जिसके बाद एंट्री होती है अक्षय कुमार की और वो निकल पड़ते हैं अपने मिशन पर.
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी नजर आएंगी. रंजीत तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बेल बॉटम' 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जासूसी थ्रिलर 2डी के साथ-साथ 3डी फॉर्मेट में भी रिलीज की जाएगी. बता दें कोविड 19 (Covid-19) की दूसरी लहर के बाद अक्षय कुमार की यह पहली फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
ये भी पढ़ें: Yo Yo Honey Singh को कोर्ट ने जारी किया नोटिस, पत्नी Shalini Talwar ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप