Akshay Kumar से लेकर Kangana Ranaut तक, सेलेब्स ने दी PM MODI को जन्मदिन की बधाई

Updated : Sep 17, 2021 17:16
|
Editorji News Desk

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्‍मदिन पर देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं. इस खास मौके पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) से लेकर कंगना रनौत तक कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए PM को जन्मदिन की बधाई दी. 

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा- 'आप ने मुझे हमेशा बहुत अपनेपन से हौसला और आशीर्वाद दिया है. मैं आप जैसा तो नहीं लिख सकता लेकिन आज आपके जन्मदिन पर आपको दिल से अनेकों बधाई दे रहा हूँ. आप स्वस्थ रहें, खुश रहें, मेरी भगवान से आपके लिए यही कामना है. 

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने लिखा- हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई. आपके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं. 

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पीएम मोदी को बधाई दी और उनकी कुछ फोटोज शेयर कीं. कंगना ने लिखा - दुनिया के सबसे महान नेता नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई.

निर्देशक करण जौहर ने ट्वीट करके लिखा - हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी को बधाई. एक देश के रूप में हमें सबसे मजबूत हाथ देने के लिए धन्यवाद, जो हमें हर गुजरते दिन के साथ नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Tiger-3 की शूटिंग के बीच तुर्की में शॉपिंग करने निकलीं कैटरीना कैफ, वायरल हुआ VIDEO 

रितेश देशमुख ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी- हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. भगवान आपको लंबी उम्र, खुशी और स्वास्थ्य प्रदान करे सर. #HappyBirthdayModiji।”

वहीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा-  'हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपके जीवन में सेहत और खुशियां बरकरार रहें'

Akshay KumarKangana RanautPM ModiPM Modi Birthday

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब