अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' 26 जनवरी 2022 को रिलीज़ होगी. इसकी जानकारी अक्षय ने एक ट्वीट करके दी. ट्वीट में अपने गैंग्सटर लुक में नज़र आ रहे अक्षय ने लिखा- "उसकी बस एक झलक ही काफी है." फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा कि अक्षय की ये फिल्म बुधवार को रिलीज़ हो रही है. ऐसे में इसे पांच दिनों का वीकेंड मिलेगा. बता दें कि इस फिल्म में कृति सनोन और अरशद वारसी भी हैं. एक अन्य जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के साथ अक्षय और साजिद नाडियाडवाला 10वीं बार साथ काम कर रहे हैं.