Akshay Kumar's Mother in ICU: बॉलिवुड एक्टर अक्षय कुमार लंदन में अपनी शूटिंग बीच में छोड़ कर आनन फानन में वापस मुंबई लौट आए हैं. दरअसल उनकी मां अरुणा भाटिया की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है और वो मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के ICU में एडमिट हैं. अक्षय लंदन में डायरेक्टर रंजीत तिवारी की फिल्म 'सिंड्रेला' की शूटिंग कर रहे थे.
खबरों के मुताबिक अक्षय ने फिल्ममेकर्स से कहा है कि वो उन सीन्स की शूटिंग जारी रखें, जिनमें उनकी जरूरत नहीं है. फिल्म 'सिंड्रेला' में उनके साथ रकुलप्रीत सिंह नजर आएंगी. इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार 'सूर्यवंशी', 'अतरंगी रे', 'रक्षा बंधन', 'राम सेतु' और 'पृथ्वीराज' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें : Hrithik Roshan ने शेयर की अपनी तस्वीर, जबरदस्त बॉडी देख एक्टर के मुरीद हुए फैंस