खबरों की मानें तो अक्षय कुमार की एक और फिल्म खतरों से खेलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी फिल्म 'बेलबॉटम' OTT पर रिलीज़ होने वाली है. दरअसल, उनकी चार फिल्में रिलीज की कतार में हैं. इनमें 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज', 'अतरंगी रे' और ‘बेलबॉटम’ के नाम शामिल हैं. रिलीज के लिहाज से सबसे पहला नंबर 'सूर्यवंशी' का है. इसके मार्च महीने में रिलीज होने के पूरे आसार हैं. इसी वजह से अब 'बेलबॉटम' के निर्माता इसे सीधे OTT पर रिलीज करना चाह रहे हैं. अपुष्ट खबरों के मुताबिक निर्माता अब बस किसी तरह से अपनी लागत निकाल लेना चाहते हैं. बता दें कि पिछले साल OTT पर आई अक्षय की 'लक्ष्मी' बुरी तरह से पिट गई.