Akshay Kumar mother Funeral: अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया के निधन के बाद एक्टर गम में डूबे हुए हैं. उनकी मां का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर किया जाएगा. अक्षय और उनके परिवार के सदस्य उनको अंतिम विदाई देने पहुंचे. श्मशान घाट से अक्षय और उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उन दोनों के चेहरे पर छाई मायूसी उनका दर्द बयां कर रही हैं. अक्षय कुमार गाड़ी में बैठे बहुत ही दुखी नजर आ रहे हैं. वहीं ट्विंकल भी उदास दिख रही हैं. अक्षय को इस मुश्किल वक्त में हिम्मत देने के लिए उनके करीबी दोस्त और सेलिब्रिटीज भी यहां पहुंच रहे हैं.
अक्षय के दोस्त और को-स्टार रितेश देशमुख , रमेश तौरानी, कनिका ढ़िल्लों अक्षय की मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे. फराह खान के भाई और डायरेक्टर साजिद खान और चंकी पांडे भी अक्षय की मां के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे. इसके अलावा रोहित शेट्टी और अब्बास-मस्तान की जोड़ी भी अक्षय कुमार की मां के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं.
ये भी पढ़ें : Akshay Kumar Mother Death: अक्षय की मां का हुआ निधन, एक्टर ने कहा- ये दर्द असहनीय