Akshay Kumar Mother Death: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) का निधन हो गया है. इसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने दी है.
अक्षय ने ट्वीट करते हुए कहा लिखा कि 'वो मेरी कोर थी और आज मैं अपने अस्तित्व के मूल में एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं. मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में अपने पिता के साथ फिर से मिल गईं. मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस कठिन दौर से गुजर रहे हैं.'
बता दें अक्षय की मां लंबे समय से बीमार चल रही थी. सोमवार को ही अक्षय कुमार लंदन में चल रही अपनी शूटिंग छोड़कर मुंबई लौटे थे.
ये भी पढ़ें: Video: समंदर किनारे आराम फरमाती दिखीं सारा अली खान