ड्रग्स केस में बिग बॉस फेम एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) को कोर्ट ने 3 अप्रैल तक Narcotics Control Bureau (NCB) की कस्टडी में भेज दिया है. इससे पहले NCB ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद एजाज को गिरफ्तार किया था, उन्हें मंगलवार को ही हिरासत में लिया गया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार शाम एजाज के घर पर पड़ी रेड के दौरान कुछ टैबलेट्स भी बरामद हुई थीं, हालांकि एजाज का कहना है कि उसके घर से NCB को सिर्फ 4 टैबलेट्स मिली हैं वो भी नींद की जो उनकी पत्नी इस्तेमाल करती हैं. बता दें कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद एजाज का नाम सामने आया था. बटाटा पर बॉलीवुड में ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है.