निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) इन दिनो खूब चर्चा में है. फिल्म के जरिए बॉलीवुड के एक्शन स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) अपना तेलुगू डेब्यू करने जा रहे हैं. इस बीच फिल्म में अपने लुक को लेकर अजय अपने फैंस को जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि फिल्म में उनके लुक का मोशन पोस्टर 2 अप्रैल यानि उनके जन्मदिन पर रिलीज होगा.
उन्होंने लिखा- 'आरआरआर फिल्म का हिस्सा बनकर एक बहुत ही उत्साहित अनुभव मिला. मैं आप सभी को यह दिखाने का और इंतजार नहीं कर सकता कि एसएस राजामौली ने मेरे किरदार को कैसे डिजाइन किया है.' आपको बता दें अजय के साथ-साथ आलिया भट्ट भी इस फिल्म से अपना तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं.