बॉलीवुड एक्टर काजोल और अजय देवगन की आज ही के दिन 1999 में हुई थी. दोनों की शादी को 22 साल पूरे हो गए. वैसे तो दोनों से जुड़े कई किस्से हैं लेकिन एक बार एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने बताया, “दोनों साथ में एक शॉट कर रहे थे. इसमें मुझे अजय को थप्पड़ मारना था. अजय को मेरे हाथ को काफी ड्रामा के साथ पकड़ना था." उन्होंने कहा कि उनके लिए ये काफी टफ मोमेंट था क्योंकि उन्हें पता था कि अजय उनकी ज़िंदगी में अहम भूमिका निभाने वाले हैं.