बिग बी ने अब म्यूजिक रिकॉर्डिंग की तस्वीर पोस्ट की है जहां उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या भी हैं जिसे शेयर करते हुए बिग बी ने कैप्शन लिखा है, 'कल भोर होते ही सेलिब्रेशन शुरू हो जाएगा... लेकिन किसलिए...यह बस एक औऱ दिन और एक और साल है... क्या बड़ी बात है. फैमिली के साथ म्यूजिक बनाना ज्यादा अच्छा है'