ऐश्वर्या राय (Aishwariya Rai) मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' (Ponniyin Selvan) से लंबे समय बाद वापसी करने वाली हैं. फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा था. अब ऐश्वर्या ने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है.
ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'सुनहरा दौर जिंदगी में आ रहा, मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन PS1'. फिल्म 2022 में रिलीज होगी.
फिल्म में तमिल के जाने-माने एक्टर विक्रम लीड रोल में हैं. विक्रम और ऐश्वर्या इससे पहले मणि रत्नम की फिल्म रावण में साथ आ चुके हैं. रावण ऐश्वर्या राय बच्च और अभिषेक बच्चन के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है.
ये भी पढ़ें: Subrata Roy Biopic : सुब्रत राय की बायोपिक लेकर आ रहे हैं संदीप सिंह, प्रोड्यूसर ने खरीदे फिल्म के राइट्स