भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूज़र्स को फ़्री YouTube Premium की सब्सक्रिप्शन दे रही है. Premium सर्विस में आपको ऐड नहीं मिलते और आप इसे बैकग्राउंड में भी चला सकते हैं. YouTube Premium सब्सक्रिप्शन लेने के लिए Airtel Thanks ऐप यूज करना होगा. ये ऑफर उन्हीं एयरटेल यूजर्स के लिए है जिन्होंने अपने अकाउंट से पहले YouTube Premium यूज नहीं किया है. Airtel का ये ऑफ़र 22 अप्रैल 2021 तक ही वैलिड है. अगर आपने पहले अपने अकाउंट से YouTube Music Premium या फिर गूगल प्ले म्यूज़िक ट्रायल ऑफ़र लिया है तो उन्हें ये ऑफ़र नहीं मिलेगा.