Games Experience सेगमेंट में Airtel ने गाड़े झंडे, झटका पहला अवॉर्ड

Updated : Oct 06, 2020 23:36
|
Editorji News Desk

आपने नोटिस किया होगा की आप कभी अपने दोस्तों के साथ Battle Royal Games खेल रहे होते हैं और हालांकि अपने फ़ोन पर आप सामने वाले को शूट कर रहे होते हैं लेकिन आपको थोड़ी देर बाद पता चलता है की असल में आपकी गेम खत्म हो गई है. यह हाई लेटेंसी की वजह से होता है. यूजर्स द्वारा लिया गया एक्शन और उस एक्शन के लिए वेब एप्लिकेशन ने प्रतिक्रिया देने में कितना समय लिया, उसे लेटेंसी कहते हैं. मतलब बेस्ट लेटेंसी वही है जो कम समय में रिस्पॉन्स दे. यूजर्स को अच्छा लेटेंसी एक्सपीरियंस देकर Airtel एक नए विजेता के तौर पर उभरा है. इसे भारत में पहली बार लेटेंसी एक्सपीरियंस अवॉर्ड मिला है. पिछले छह महीनों में Airtel के यूजर्स का रिस्पांस टाइम 3.1ms से कम हो गया है, यही वजह है कि Airtel को यह अवॉर्ड मिला है.

 

PUBGBattle Royal gamesAwardAirtel

Recommended For You