किसान आंदोलन में रिलायंस जियो के बहिष्कार की गूंज टेलीकॉम नियामक ट्राई तक पहुंच चुकी है. जियो ने ट्राई को चिट्ठी लिख कर एयरटेल और वोडाफोन-आईडिया की शिकायत की है. रिलायंस जियो ने कहा है कि एयरटेल और वोडाफोन आईडिया अपने कर्मचारियों, एजेंट और रिटेलरों के द्वारा पंजाब और उत्तर भारत में भ्रामक मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी का कैंपेन चला रही हैं. इसके चलते जियो को बड़े पैमाने पर मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की दरख्वास्त आ रही है. दरअसल जियो का आरोप है कि एयरटेल और VI ने किसान आंदोलन के दौरान अनैतिक रूप से ऐसी अफवाहें फैलाईं कि नए कृषि कानूनों से Jio को फायदा पहुंचने वाला है.