US Navy Blast: अमेरिकी नेवी ने किया युद्धपोत पर बड़े धमाके का ट्रायल, समुद्र में आया भूकंप

Updated : Jun 21, 2021 18:56
|
Editorji News Desk

अमेरिकी सेना (Us Navy Aircraft Carrier Shock Trial) ने अपने सबसे नए एयरक्राफ्ट कैरियर (advanced aircraft carrier) पर भीषण बम हमले के असर का परीक्षण किया है. शुक्रवार को यूएस नेवी ने युद्धपोत USS गेराल्ड आर. फोर्ड (USS Gerald R. Ford) की बाहरी मेटल की क्षमता परखने के लिए मेगा ब्लॉस्ट का ट्रायल किया. अमेरिकी नौसेना ने इस तरह के पहले टेस्ट को फुल शिप शॉक ट्रायल (Full Ship Shock Trials) नाम दिया है. करीब 18 हजार किलोग्राम के बम को एयरक्राफ्ट कैरियर गेराल्‍ड फोर्ड के पास बीच समुद्र में गिराया गया, जिससे पानी के अंदर जोरदार धमाका हुआ और ये इतना तेज था कि अटलांटिक महासागर में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया और सैकड़ों फीट ऊंची लहरें उठीं.

फ्लोरिडा के डयटोना बीच से 100 मील की दूरी पर किए गए इस ट्रायल का वीडियो भी जारी किया गया है. जिसमें तेज धमाके से थर्राते समुद्र और ऊंची उठी लहरों को साफ देखा जा सकता है. हालांकि, अमेरिकी नौसेना का कहना है क‍ि यह पूरी तरह से सुरक्षित विस्‍फोट था, और इसका पर्यावरण पर भी असर नहीं पड़ेगा.

इंडियन नेवी के युद्दपोत आईएनएस रणवीर में धमाका, 3 जवानों की मौत

blastearthquakeUS Navywarship

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?