अगर आप अक्सर फ्लाइट (Flight) से सफर (travel) करते हैं तो ये खबर आपके लिए है, क्योंकि अब टिकट का किराया (Air Fare) और महंगा होगा. एविएशन मिनिस्ट्री ने गुरुवार देर रात घरेलू रूट के लिए मिनिमम और मैक्सिमम एयर फेयर लिमिट (fare limit) को बढ़ा दिया है. सरकार ने मिनिमम किराये में 9.83% की और मैक्सिमम किराये में 12.82% की बढ़ोतरी का फैसला किया है.
दरअसल, पिछले साल लॉकडाउन के बाद मई में सरकार ने हवाई किराये की एक सीमा तय कर दी थी. ताकि एयरलाइंस और यात्रियों दोनों को नुकसान ना हो. लोअर लिमिट एयरलाइन के फायदे के लिए और अपर लिमिट पैसेंजर्स को ध्यान में रखते हुए तय किया गया था. लेकिन अब पाबंदियों में ढील और हवाईयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर सरकार ने इस सीमा को बढ़ा दिया है. एविएशन मिनिस्ट्री की तरफ से जारी ऑर्डर के मुताबिक, 13 अगस्त से नया एयर फेयर लागू हो जाएगा. सरकार ने डोमेस्टिक एयर रूट को सात अलग-अलग कैटिगरी में बांट दिया है. अलग-अलग कैटेगरी के लिए मिनिमम और मैक्सिमम एयर फेयर तय किया गया है. आइए जानें अब आपकों कितने मिनट या घंटों के हवाई सफर के लिए कितना देना होगा किराया.
फ्लाइट की दूरी, मिनिमम पुराना किराया, नया किराया
0-40 मिनट 2600 2900
40-60 मिनट 3300 3700
60-90 मिनट 4500 5062
90-120 मिनट 4700 5300
फ्लाइट की दूरी, मैक्सिमम पुराना किराया, नया किराया
0-40 मिनट 7700 8,800
40-60 मिनट 9,500 11,000
60-90 मिनट 11000 13,200
90-120 मिनट 4700 5300