देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन शॉर्टेज को लेकर बवाल मचा है. मरीजों की जान बचाने के लिए अब ऑक्सीजन किल्लत को कम करने का जिम्मा वायु सेना ने भी उठाया है. शनिवार को वायुसेना का C-17 विमान ऑक्सीजन टैंक के 4 कंटेनरों को लोड करने सिंगापुर के चांगी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे हैं. इन कंटेनरों को आज शाम पश्चिम बंगाल के पनागर एयरबेस पर उतारा जाएगा. इससे पहले शुक्रवार को ऑक्सीजन के खाली टैंकर और कंटेनरों को विमानों के जरिये देश के विभिन्न फिलिंग स्टेशनों पर पहुंचाने का काम शुरू किया, ताकि जल्द से जल्द कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन का वितरण सुनिश्चित किया जा सके. इसके अलावा वायुसेना देश के विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में दवांए और उपकरण भी पहुंचा रही है.