अगर 10 मिनट में आपकी इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज हो जाए तो आपको कैसा लगेगा? जी हां. चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी GAC ने एक ऐसी टेक्नोलॉजी डेवेलप की है जो मात्र 10 मिनट में इलेक्ट्रिक कार को पूरी तरह चार्ज कर देती है.
चीन की ऑटो कंपनी GAC अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी Aion V EV में 3C और 6C फास्ट चार्जर से चार्ज करने की टेक्नोलॉजी देगी. कंपनी का दावा है कि उसके 3C चार्जर से कार को सिर्फ 16 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकेगा. वहीं 6C चार्जर इस कार को मात्र 10 मिनट में फुल चार्ज कर देगा. और अगर आपको लग रहा है कि इतनी तेजी से बैटरी चार्ज करने पर बैटरी खराब हो जाएगी, तो आप गलत सोच रहे हैं. कंपनी का दावा है कि उसकी इस सुपर फास्ट चार्जिेग टेक्नोलॉजी की वजह से कार की बैटरी पर 10 लाख किमी. तक कोई असर नहीं पड़ेगा.
इसके अलावा एक और खास बात ये कि सिंगल चार्ज में ये कार 1,000 किलोमीटर का सफर तय करेगी. यानि आपको इसे बार-बार चार्ज भी नहीं करना पड़ेगा. इस खबर के बाद लोग इसकी लॉन्चिंग डेट जानना चाहता हैं. इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं हुआ है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Aion V EV एसयूवी इस साल सितंबर के अंत तक लॉन्च हो सकती है.