16 फरवरी को मां सरस्वती की आराधना का पर्व बसंत पंचमी देशभर में मनाया जाएगा. कोरोना वायरस संक्रमण से उबरते देश में इस बार मां सरस्वती की पूजा को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है. झारखंड की राजधानी रांची में बसंत पंचमी के त्यौहार को लेकर एक मूर्तिकार की कल्पना के चर्चे दूर-दूर तक हैं. रांची के इस मूर्तिकार ने इस बार देवी सरस्वती की कोविड वैक्सीन थीम वाली मूर्तियां तैयार की हैं. जिनमें मां सरस्वती के हाथों में वीणा के बदले कोरोना की वैक्सीन नज़र आ रही है. मूर्तिकार का कहना है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी है जिसके कारण उनके दिमाग में इस तरह की मूर्ति बनाने का आईडिया आया.